August 8, 2026 2:30 am

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ जख्मी 

लूट के मामले में काफी दिनों से चल रहा था फरार, मौके से एक पिस्टल, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद 

कानपुर जिले के फजलगंज क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कानपुर जिले के फजलगंज क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और एक 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश करन के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के इनामी कुख्यात बदमाश के पैर में गोली लगते ही वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। एसीपी फजलगंज अमित सुधाकर के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान करन के रूप में हुई है।

पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, अवैध तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

एसीपी फजलगंज अमित सुधाकर ने बताया कि शनिवार रात पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार को रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पार्टी पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा।

एसीपी के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान करन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि करन लूट के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

काफी दिनों से पुलिस को थी करन की तलाश

एसीपी फजलगंज अमित सुधाकर के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ कानपुर जिले के अलग-अलग थानों में कुल आधार दर्जन संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पिछले काफी से पुलिस को इस बदमाश की तलाश थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था। उन्होंने बताया कि इसके संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!