August 8, 2026 2:17 am

पूर्वान्चल विकास निधि के अन्तर्गत जनपद गोण्डा की 03 परियोजनाओंके क्रियान्वयन हेतु 403.99 लाख रूपये अवमुक्त

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्वान्चल विकास निधि के अन्तर्गत जनपद गोण्डा की 03 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 403.99 लाख रूपये अवमुक्त किये हैं। अवमुक्त की गयी धनराशि गोण्डा के मुख्य विकास अधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद गोण्डा के पिपरा खुर्द प्रा0वि0 से बेलहरी खुर्द होते हुये बेलहरी बुजुर्ग रामरूप के गांव तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु 177.56 लाख रूपये, अवरातोदा मार्ग से नहर पटरी होते हुये हरैंया गांव तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 140.46 लाख रूपये तथा गोण्डा बेलसर गोण्डा बेलसर उमरी बेगमगंज मार्ग के किमी. 23 से निकल कर बाये तरफ ग्राम सभा पकवानगांव के अन्तर्गत कुर्मिनपुरवा ननवानपुरवा, पाण्डेयपुरवा होते हुये पासीपुरवा, तिवारीपुरवा तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 85.97 लाख रूपये अवमुक्त किये गये हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!