चिनहट क्षेत्र में हुई घटना का मामला
मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान
लखनऊ। (संवाददाता) घरेलू कलह, प्रेम-प्रसंग, बेरोज़गारी या फिर वजह कोई और को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र के देवा रोड पर टाटा मोटर्स के गेट के बगल में एक युवक ने खुदकुशी कर ली। उसका शव पेड़ की डाल पर फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें…
तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल सवार को मारी टक्कर, हादसे में दो की दर्दनाक मौत
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा व उपनिरीक्षक धनंजय सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली कि एक युवक का शव टाटा मोटर्स के गेट के बगल में सड़क किनारे लगे पेड़ से एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है।
इस सूचना पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र स्थित बकसपुर गांव निवासी 27 वर्षीय रंजीत यादव पुत्र जिया लाल यादव के रूप में हुई।
रंजीत यादव यहां कहां रहता था और क्या करता था इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इसकी सूचना घरवालों को दे दी गई है।




