August 8, 2026 2:26 am

प्रतापगढ़: पुलिस मुठभेड़ में तस्कर के पैर में लगी गोली, गोली लगते ही कुख्यात हुआ लंगड़ा 

पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद 

 ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रतापगढ़ जिले के देल्हुपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह तड़के पुलिस और पशु तस्करों का आमना-सामना हो गया। पुलिस घेरेबंदी कर दबोचने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई पशु तस्कर नौशाद के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस घायल बदमाश को

अस्पताल भिजवाया जहां, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौके को मौके से एक अवैध तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह तड़के एसपी शैलेन्द्र लाल के निर्देशन में सीओ रानीगंज की अगुवाई में पुलिस सुबह क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध हालात में मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया।

पुलिस का दावा है कि उक्त संदिग्ध शख्स को रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगते ही वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ा।

इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान प्रयागराज जिले के मऊआइमा निवासी नौशाद के रूप में हुई।

एसपी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि दो दिन पहले उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बरसड़ा गांव से रात के समय चार मवेशियों की चोरी की थी। इसके बाद गांव के किनारे नदी के पास तीन मवेशियों की निर्ममता से हत्या कर दी गई थी और उनका मांस उठा ले गए थे।

बताया जा रहा है कि इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त था। इस मामले को लेकर पुलिस तस्करों की खोजबीन में जुटी थी कि सोमवार सुबह तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक तस्कर नौशाद को धरदबोचा।

पुलिस के मुताबिक घायल तस्कर से पूछताछ की जा रही और उसके अन्य साथियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!