August 8, 2026 2:27 am

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर 5000 लोगो का होगा विशाल भंडारा – गोरखनाथ बाबा

हनुमानगढ़ी अयोध्या के पूज्य महंत राजूदास जी महाराज व पूज्य संतो क़ी रहेगी उपस्थिति – गोरखनाथ बाबा

अयोध्या। आगामी 12 जनवरी को उप्र के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी जनपद अयोध्या के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं। सहादतगंज हनुमानगढ़ी पर पूर्व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा के नेतृत्व में कार्यकर्ता और मिल्कीपुर क़ी सम्मानित जनता जनार्दन द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया जायेगा। स्वागत कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

शनिवार को मिल्कीपुर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने स्वागत स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं का इस स्वागत कार्यक्रम क़ो अभूतपूर्व बनाने के लिए आवाहन किया | स्वागत कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो कुंतल पुष्पों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का धर्मनगरी में दिव्य भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर 5000 लोगों का विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा | साथ ही हनुमानगढी के पूज्य संतों की उपस्थिति कार्यक्रम क़ो आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करेगी । कार्यकर्ताओं द्वारा पंक्तिबद्ध होकर स्वागत कार्यक्रम क़ो एकजुटता और अनुशासन बनाने का संदेश दिया जाएगा। स्वागत स्थल पर कई हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का संकल्प रखा गया है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि ” नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी का प्रथम आगमन अयोध्यानगरी व मिल्कीपुर के कार्यकर्ताओं के लिए एक सुंदर सुयोग है, रामनगरी विश्व विख्यात उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित हो रही है, इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का प्रथम आगमन हम कार्यकर्ताओं के लिए नवीन ऊर्जा संपुटित करने का कार्य करेगा, जिससे हम लोग सरकार की जनकल्याणकारी व गरीब कल्याण क़ी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में द्विगुणित ऊर्जा से काम करेंगे | प्रदेश अध्यक्ष जी महाबली सरकार का आशीर्वाद लेते हुए रामनगरी में प्रवेश करेंगे, अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास जी महराज सहित संतजन क़ी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी | मैं मिल्कीपुर के सम्मानित जनता जनार्दन और कार्यकर्ताओं का इस स्वागत कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए आवाहन करता हूं” | प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सहादतगंज हनुमानगढ़ी दोपहर लगभग 1:00 बजे पहुंचेगा ||

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!