August 8, 2026 2:10 am

प्रशिक्षण कार्यशाला:पुलिस कमिश्नर ने मातहतों को पढ़ाया कानून का पाठ, साइबर अपराध से निपटने के लिए दिए गुर 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने साइबर अपराधियों से निपटने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में कानून का पाठ पढ़ाया।

उन्होंने पुलिस अफसरों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराध पर संवेदनशील होने की सलाह दी। कहा लोगों के साथ होने वाले साइबर अपराधों को रोकना पुलिस का पहला कर्तव्य है। इसे द्रष्टिगत रखते हुए समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देश का ज्ञान होना जरूरी है।

सोमवार को पुलिस लाइंस स्थित गोष्ठी सदन में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अहम कार्यक्रम का मुख्य विषय साइबर अपराध होने के बाद पीड़ितों को जल्द रेस्पॉन्स देना।

एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन करने के बाद पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर संबंधित कर रहे थे। पुलिस कमिश्नर ने साइबर अपराध से निपटने के लिए कई तरह के गुर सिखाए।

इस प्रशिक्षण कार्यशाला के जरिए से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने साइबर अपराधों के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

कार्यक्रम के आखिरी पड़ाव में यह स्पष्ट हुआ कि तकनीकी रूप से दक्ष फॉस्ट रेस्पॉन्स ही साइबर पीड़ितों को समय रहते न्याय दिलाने और वित्तीय क्षति को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!