सीतापुर। तहसील महोली जिला सीतापुर के ग्राम बरातपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर तहसील महोली के आपदा मित्र आशीष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा: कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। आपदा मित्र आशीष कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए नेताजी के जीवन संघर्ष और देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यालय में “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से बच्चों के भीतर देशप्रेम का संचार किया गया। आशीष कुमार ने बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने और भविष्य में देश का एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समस्त शिक्षक गण और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।




