August 8, 2026 2:12 am

फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन बेचने वाली जालसाज महिला गिरफ्तार 

पकड़ी गई महिला के पास से एक मोबाइल फोन व साठ रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई लोगों को जमीन की बिक्री करने वाली जालसाज महिला को पीजीआई पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित महिला काफी दिनों से फरार चल रही थी।

पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर 2025 को रायबरेली निवासी सीमा सिंह ने लिखित तहरीर देकर बताया था कि पीजीआई क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम निवासी उर्मिला फर्जी दस्तावेज के जरिए बिक्री शुदा जमीन की चौहद्दी बदलकर अलग-अलग लोगों को जमीन बेच दिया है। इस सूचना पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की तो मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला एक निजी स्कूल में आया का काम करती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!