जिम्मेदार शिकायत करने पर भी नहीं दे रहे हैं ध्यान
मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में वर्तमान सरकार ने लाखों रुपए स्वच्छता पर खर्च करने के लिए दिए है। एक मामला सामने आया है कि विकासखंड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत तरौना में मुंशी खेड़ा, जुगराजगंज, बंगला गांव लगते हैं जिसमें बंगला में काफी समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। गांव के ग्रामीणों ने बताया कहा गया था कि होली में साफ सफाई, नालियों की गंदगी की सफाई की जाएगी लेकिन त्योहार गुजर जाने के बाद भी आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
आगामी बरसात का मौसम आने वाला है लेकिन गांव की गलियों में ना ही खड़ंजा लगा है और न ही इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया है। सिर्फ कच्चा रास्ता सनेही के घर से मुमताज के घर तक और मुमताज के घर से बृजमोहन के घर तक बड़ी-बड़ी घास उगी है जिससे जंगली जानवर सांप जैसे अनेकों जहरीले जानवर कभी भी बच्चे, महिलाएं, पुरुषों को डस कर उनकी जिंदगी कभी भी खत्म कर सकते हैं। और इसी में कच्ची नालियों में घरों का गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। नाली का निर्माण नहीं कराया गया और ना ही साफ सफाई कराई जाती है।
यहां के लोगों ने बताया कि यहां के सफाई कर्मी ने अभी तक एक नजर तक देखा भी नहीं है। ग्राम प्रधान से मिलकर सफाई कर्मी मास्टर रोल पर अपनी हाजिरी लगाकर तनख्वाह निकाल लेता है। अगर इसमें नाली का निर्माण हो जाए तो आने वाले बरसात में कीचड़ युक्त से बचाया जा सकता हैं और बताया कि इस समय प्रधानमंत्री पीएम आवास के लिए सर्वे चल रहा है ग्राम प्रधान के आदमियों का सर्वे में नाम लिख लेते हैं बाकी गरीब महिलाओं का सर्वे में नाम नहीं लिख रहे हैं जो की पात्र व्यक्ति हैं और शौचालय हम लोगों को नहीं दिए गए हैं।
इस गांव के ग्रामीण ने जिला प्रशासन से अनुरोध कर रहे हैं कि हमारी समस्याओं की जांच अपने स्तर से कराकर हमारी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की ग्रामीणों में चर्चा चल रही है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस मामले का हमारे संज्ञान में आते ही उसकी जांच करा कर सारी समस्याओं का निस्तारण करने का प्रयास करूंगा।




