August 8, 2026 2:23 am

बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूध कारोबारी को मौत की नींद सुलाया

लखनऊ। (संवाददाता) सूबे में बेखौफ बदमाशों का आतंक थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई सनसनीखेज मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह असलहों से लैस मोटरसाइकिल सवार बदमाशों दूध कारोबारी पतिराज यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस समय हुई जब पतिराज यादव घर दूध की कैन लेकर बाजार दूध बेचने जा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित पियरोपुर गांव निवासी पतिराज यादव परिवार के साथ रहकर दूध का कारोबार करते थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार को भी पतिराज यादव दूध बेचने बाजार जा रहे थे कि जैसे ही वह मंझरिया चौराहे के पास पहुंचे कि तभी असलहों से लैस बेख़ौफ़ बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर पतिराज यादव को मौत की नींद सुला दिया।

दिनदहाड़े गोली चलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सरेराह हुई घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे मौके से भाग निकले।
इस सनसनीखेज घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसका पता नहीं चल पाया। जानकार बताते हैं कि पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई दिशाओं में पड़ताल कर रही है।

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र स्थित मंझरिया चौराहे पर पियोरपुर गांव निवासी पतिराज यादव की हत्या ने एक बार फिर पुलिस के इकबाल पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जिस दुस्साहसिक ढंग से बदमाशों ने हत्या की, उससे साफ है कि पुलिस का खौफ बदमाशों में नहीं रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!