August 8, 2026 2:31 am

बरेली: 52 लाख रुपए कीमत की अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार 

एएनटीएफ व सुभाष नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रिशूल तिराहे के पास से पकड़ा 

बिहार झारखंड से लाकर यूपी में करता था सप्लाई 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बरेली जिले के त्रिशूल तिराहे से कुछ दूरी पर स्थित महेश फाटक के पास से एंटी नारकोटिक्स और सुभाष नगर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पांच किलो 200 ग्राम अवैध अफीम व एक मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ सुभाष नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जेल भेज दिया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मादक पदार्थ में लिप्त एक तस्कर बिहार झारखंड से अवैध अफीम लाकर बरेली जिले के त्रिशूल तिराहे से कुछ दूरी पर है और वह अवैध अफीम किसी के हाथों बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक विकास यादव एसओ सुभाष नगर पवन कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बरेली जिले अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित ढकिया गांव निवासी रामौतार बताया। उपनिरीक्षक विकास यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो बिहार झारखंड से अवैध अफीम लाकर यहां बेचने की बात स्वीकार किया है। बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 52 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!