August 8, 2026 2:26 am

बांग्लादेशी महिला के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

पकड़े जाने के बाद यूपी एटीएस और जांच एजेंसियां कर रही पूछताछ

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते दस नवंबर 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के पास बम धमाके में 15 लोगों की हुई मौत के बाद देशभर चल रही संदिग्धों की तलाश के तहत एटीएस टीम शनिवार को ठाकुरगंज क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला और उसके फर्जी दस्तावेज बनाने वाले संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। महिला फर्जी दस्तावेज के सहारे चोरी छिपे यहां किराये पर रह रही थी। एटीएस और खुफिया एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही है।

यूपी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ उनके संगठित गिरोह से निपटना भी चुनौती है। यूपी एटीएस लगातार ऐसे बांग्लादेशी घुसपैठियों के संगठित गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई करती है, इसके बावजूद उनकी संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। खासकर बीते दो वर्षों के दौरान ऐसे कुछ गिरोह का खुलासा हुआ जो घुसपैठ कराने के साथ भारतीय नागरिकता के दस्तावेज बनवाने और मानव तस्करी में शामिल थे।

हाल ही में सीएम योगी ने प्रदेश में घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजने और सत्यापन के बाद वापस उनके देश भेजने का आदेश दिया है। यूपी एटीएस बीते आठ वर्ष में करीब 200 बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को गिरफ्तार कर चुकी है, हालांकि इनको वापस भेजने की कवायद नहीं हो सकी। केवल बड़े शहर ही नहीं, छोटे जिलों में भी घुसपैठियों ने अपने ठिकाने बना लिए हैं।

फर्जी दस्तावेज बनाने वाला है पहला पति

बताया जा रहा है कि महिला लखनऊ में रहकर मजूदरी करती थी। उसके साथ गिरफ्तार किया गया शख्स पहला पति है। पति ने उसके फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। कुछ सालों बाद दोनों के बीच अनबन हो गयी और वह अलग हो गये। इसके बाद महिला दूसरी शादी रचा पति के साथ रहने लगी। इधर खुफिया एटीएस को महिला के अवैध रूप से राजधानी में रहने की जानकारी मिली, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!