August 8, 2026 2:15 am

बाईक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्टर,इलाज के दौरान मौत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में आज सोमवार को देर शाम को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतोइंया गांव के पहले पशु बाजार के निकट ट्रक की टक्कर लगने से बाईक सवार युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया। बाईक UP 32JX3611 सवार युवक को जोरदार टक्कर लगने से हालत गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे गिर पड़ा वहीं पर टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राईवर ने रांग साईड रहीमाबाद चौराहे तक बहुत तेज गति से ट्रक लेकर भागता रहा। राहगीरों की मदद से किसी तरह इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पाकर रहीमाबाद चौराहे पर ट्रक रोककर थाना रहीमाबाद थाने पर ले जाकर ट्रक और ड्राइवर को अपने कब्जे में लेकर विधि करवाई शुरू कर दी पुलिस ने घायल अवस्था में मोटरसाइकिल सवार को इलाज करनी हेतू मलिहाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक बताई जा रही थी काफी देर तक युवक का इलाज करने के बाद डॉक्टर ने युवक को मौत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक के परिजनों से पर्चनामा भर कर पोस्टमार्टम कराने हेतु लखनऊ भेजा है

रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार तिरुनायक ने बताया कि इस घटना की अभी तक तहरीर नहीं मिली है जबकि ट्रक और ड्राइवर को अपने में कब्जे में ले रखा है जैसे ही इसकी तहरीर मिलेगी रिपोर्ट दर्ज कर का आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!