August 8, 2026 2:21 am

बाधक वृक्षों के पातन हेतु रू 9 लाख 99 हजार से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान

न्यूज ऑफ़ इंडिया(एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनपद-अयोध्या, गाजीपुर एवं उन्नाव में पीएमजीएसवाई-।।। के अंतर्गत एफ०डी०आर० तकनीक से निर्माणाधीन मार्गों के निर्माण में बाधक वृक्षों के पातन (कटान/दुलाई इत्यादि) हेतु रू 9,99,419.00 (रुपये नौ लाख निन्यानवे हजार चार सौ उन्नीस मात्र) की धनराशि स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।उप मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत धनराशि का नियमानुसार सदुपयोग करते हुये पी एम जी एस वाई की सड़कों को निर्धारित समय-सीमा के अन्दर अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!