August 8, 2026 2:23 am

बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, काकोरी लखनऊ में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं अल्फ्रेड नोबेल पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उपर्युक्त प्रतियोगिताओं में लगभग ब्लॉक के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी में अंतरिक्ष विज्ञान अथवा किसी विशिष्ट समस्या का तकनीकी समाधान पर आधारित मॉडल छात्रों ने प्रस्तुत किए। जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान – परमानंद यादव, बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान – सृष्टि चौहान एवं सिमरन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरोसा भरोसा एवं तृतीय स्थान – सरिता गोसालालपुर ने प्राप्त किया।

इसी प्रकार जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान – शोभित कुमार एवं शौर्य गुप्ता, बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान – अक्षय शुक्ला, बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज एवं तृतीय स्थान – अभिषेक कुमार मिश्रा बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सौरभ गौतम एवं द्वितीय स्थान अरुण रावत ने क्रमशः 31 एवं 28 अंक अर्जित कर प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अक्षय शुक्ला एवं द्वितीय स्थान शोभित कुमार ने क्रमशः 15 एवं 05 अंक अर्जित कर प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता के सभी वर्गों में बाबू त्रिलोकी सिंह इंटर कॉलेज के छात्रों ने ही प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर काकोरी ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम मूर्ति यादव जी ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए गए सभी छात्रों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 राजकुमार सिंह जी ने सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक श्री संजय कटियार, श्री अरविंद वर्मा, श्री नीरज वर्मा, श्री विनोद कुमार वर्मा, श्री विजय वर्मा, सुश्री संचिता अग्रवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!