August 8, 2026 2:28 am

बाराबंकी: शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को उड़ाया, मौत 

सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी 

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कर्ज, व्यापार में नुकसान या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी प्रतिष्ठित कारोबारी 50 वर्षीय नवीन जायसवाल उर्फ संजय जायसवाल ने बुधवार सुबह खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। खून से लथपथ नवीन जायसवाल को घरवालों की मदद से पुलिस जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 50 वर्षीय गल्ला और टेंट के बड़े कारोबारी थे। रोज की तरह बुधवार सुबह परिवार में सबकुछ ठीकठाक चल रहा था कि घर में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन नवीन जायसवाल के कमरे की तरफ भागे। वहां उन्हें खून से लथपथ देख घरवाले दंग रह गए। यह मंजर देख घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल नवीन को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग बदहवास होकर वहीं गिर पड़े। बताया जा रहा है कि शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी नवीन जायसवाल उर्फ संजय जायसवाल जान देने से पहले रिश्तेदारों और जानने वालों को व्हाट्सएप के जरिए जय माता रानी का मैसेज डाले थे। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से खुदकुशी किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस रिवाल्वर को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!