बाराबंकी। (संवाददाता) श्री मत्थेश्वर महादेव मंदिर खसपरिया शिवालय में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाएं, पुरुष और बच्चे हाथों में जल, बेलपत्र और फूल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करने पहुंचे।

इस दौरान “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों से पूरा शिवालय गूंज उठा। शिव के दर्शन के लिए बृजभूषण सिंह वहां पहुंचे मंदिर के अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने बृजभूषण सिंह का अभिवादन किया साथ ही विशेषताओं के बारे में भी बताया
पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदित्य प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन की मदद से मंदिर में आए हुए सभी भक्तों का ध्यान भी रखा।




