August 8, 2026 2:25 am

बीकेटी: किसी बात को लेकर छात्रा ने लगाई फांसी

उसका शव गांव के बाहर पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटका मिला 

रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। किसी बात को लेकर नाराजगी या फिर पढ़ाई का तनाव को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में के रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव निवासी एक छात्रा ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर चिलवल के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटकता शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीकेटी क्षेत्र स्थित रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव निवासी रघुनंदन गोस्वामी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रघुनंदन की 17 वर्षीय बेटी अक्षिता गोस्वामी घर से गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। जब देर तक घर नहीं लौटी तो रघुनंदन की पत्नी बेटी को तलाश करते हुए प्राथमिक विद्यालय के पीछे गई तो देखा कि उनकी बेटी का शव चिलवल के पेड़ की डाल पर दुपट्टे के सहारे झूल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घरवालों के मुताबिक उनकी बेटी अक्षिता 11वीं में पढ़ती थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!