August 8, 2026 2:24 am

बीजेपी के पूर्व राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी मोदी के मन की बात कार्यक्रम में हुए शामिल

लखनऊ। भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व राज्यमंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी चिनहट में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की “मन की बात” के 129 वें कार्यक्रम को बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के चिनहट मंडल में बूथ संख्या-451 नंदपुर गांव में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मन्त्री एवं पूर्व राज्य मंत्री वीरेन्द्र कुमार तिवारी रहकर सबके साथ सुना।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी जी ने आज मन की बात कार्यक्रम में वर्ष 2025 में हुए कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए प्रयागराज के महाकुंभ,आपरेशन सिंदूर,लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150 वीं जयंती,वाराणसी में काशी-तमिल संगम ,बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम” की 150 वीं वर्षगांठ उल्लास से मनाये जाने,भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाने तथा भारत की सबसे प्राचीन तमिल भाषा को सीखने,प्रधानमंत्री सूर्य योजना (सौर ऊर्जा) का लाभ लेने, महिलाओं को हस्त कला से आय अर्जित करने,काश्मीर की पहाड़ियों में खुदाई करने में बौद्ध पुरातन अवशेष मिलने की चर्चा किया।

लखनऊ जिले में चिनहट मंडल के बूथ संख्या-451 नंदपुर में भरवारा-मल्हौर वार्ड पूर्व पार्षद प्रत्याशी राजेश रावत के कार्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 129 वें “मन की बात” कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षत मौर्या, वरिष्ठ लोकप्रिय समाज सेवी शैलेंद्र पाण्डे”शैलू महाराज”,पूर्व विधानसभा प्रभारी निखिल तिवारी,सराय शेख शक्ति केन्द्र के संयोजक अनिल रावत, बूथ अध्यक्ष ज्योंतिमां सिंह,परशुराम कुशवाहा,राम सजीवन निषाद सहित भारी संख्या में महिलायें एवं पुरुष उपस्थित रहे। सभी ने इस अवसर पर उपस्थित होकर देश की गौरवशाली परंपरा के बारे में जानकारी लेकर समाज को बेहतर करने का संकल्प लिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!