August 8, 2026 2:22 am

बीडीडी यूनिवर्सिटी, लखनऊ में हुआ फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश 2025 ऑडिशन

लखनऊ। भारतीय फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिता के इतिहास में एक नया अध्याय 14 दिसंबर 2025 को जुड़ा, जब फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश 2025 ऑडिशन का आयोजन बीडीडी यूनिवर्सिटी, लखनऊ में किया गया। यह पहली बार था जब फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश का ऑडिशन स्वयं उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है, जो राज्य के लिए गर्व का विषय है। इस प्रतिष्ठित आयोजन कैटवॉक अकादमी द्वारा किया गया, जिसे पूरे प्रदेश से जबरदस्त रिस्पांस मिला है।

ऑडिशन के लिए 300 से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए, जो उत्तर प्रदेश की युवतियों के आत्मविश्वास और बढ़ती आकांक्षाओं को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों के करीब 150 प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन में उत्तर प्रदेश की उन युक्तियों को प्रतिभाग करने का मौका मिला जिनकी आयु 18 से 25 वर्ष है तथा न्यूनतम लंबाई 5 फीट 3 थी। ऑडिशन सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें प्रतिभागियों का मूल्यांकन उनकी पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल और मंच प्रस्तुति के आधार पर किया गया।

इस अवसर पर कैटवॉक अकादमी के प्रमुख अमित सैमसन नानू ने कहा, “उत्तर प्रदेश में पहली बार फेमिना मिस इंडिया ऑडिशन का आयोजन होना ऐतिहासिक क्षण है। हमें जो अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है, वह अत्यंत उत्साहजनक है। इस भव्य आयोजन के लिए मैं बीडीडी यूनिवर्सिटी को उनके अतुलनीय सहयोग और उत्कृष्ट सुविधाओं के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ।”

इस आयोजन को निम्नलिखित प्रतिष्ठित साझेदारों का सहयोग प्राप्त हुआ: वेन्यू पार्टनर: बीडीडी यूनिवर्सिटी मेकअप पार्टनर: गीतांजलि सैलून अवेयरनेस पार्टनर: रेडियो सिटी फैशन एजुकेशन पार्टनर: जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी फेमिना मिस इंडिया उत्तर प्रदेश 2025 ऑडिशन राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होने जा रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!