August 8, 2026 2:29 am

बीबीडी क्षेत्र में सड़क हादसा: ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत, एक छात्र की मौत, ट्रक चालक व दो छात्र घायल 

पुलिस ट्रक व कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीबीडी क्षेत्र के किसान पथ पर रेगुलेटर के पास सोमवार दोपहर बाद तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में बगल से गुजर रहा एक छात्र व ट्रक चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

बीबीडी थाना क्षेत्र के किसान पथ पर स्थित रेगुलेटर के पास दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक नंबर एम ए टी 789095 एस एस एन 20865 और कार नंबर यूपी 32 क्यू एक्स 4176 की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दोनों की टक्कर की चपेट में आकर बीबीडी क्षेत्र स्थित मेहौरा गांव निवासी 15 वर्षीय शनि कन्नौजिया पुत्र वीरेंद्र कन्नौजिया, ट्रक चालक बाराबंकी निवासी राकेश, कार सवार 20 वर्षीय छात्र सचिन व 21 वर्षीय आनन्द गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार छात्र शनि कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक शनि सरकारी स्कूल जुग्गौर में दसवीं का छात्र था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!