August 8, 2026 2:14 am

बीबीडी: थाना परिसर में धरने पर बैठीं सपा महिला पार्षद

विधायक बेदी राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की 

पुलिस ने पांच दिनों की मांगी मोहलत

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सपा पार्षद ममता रावत ने अपने समर्थकों के साथ बीबीडी थाने पर धरना दिया। वह सुभासपा विधायक बेदी राम पर मुकदमा नहीं दर्ज होने को लेकर नाराज हैं। उन्होंने साफ कह दिया है कि जब तक विधायक के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हो जाएगा, थाने से नहीं हटेंगी।

उनके समर्थकों में भी भारी आक्रोश था। वे विधायक बेदी राम मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। समर्थकों का कहना था कि टेंट मंगवाकर धरना देंगे। इससे थाने पर गहमागहमी की स्थिति बन गई। महिला पार्षद और समर्थकों के तेवर देखकर पुलिस ने कार्रवाई के लिए पांच दिन की मोहलत मांगी है। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।

पार्षद के समर्थकों ने साफ कह दिया है कि जब तक विधायक बेदी राम के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होगा, तब तक यहां से नहीं हटेंगे।

शनिवार को दी थी शिकायत

सपा पार्षद ममता रावत ने 7, फरवरी, शनिवार को विधायक बेदी राम के खिलाफ बीबीडी थाने में शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले में मुकदमा नहीं दर्ज किया है। इस पर 8 फरवरी को वह अपने समर्थकों के साथ बीबीडी थाने आई थीं।

पार्षद ममता रावत का कहना है कि सुभासपा विधायक बेदीराम ने मेरे लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। गालियां दी हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी इस संबंध में अवगत कराया है। मेयर सुषमा खर्कवाल को भी लिखित में शिकायत दे चुकी हैं। नगर निगम की ओर से भी आज विधायक बेदी राम के खिलाफ शिकायत दी जा सकती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!