August 8, 2026 2:23 am

बेहतर काम करने वाले इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह को डीजीपी ने किया सम्मानित 

इंस्पेक्टर ने और लगन से काम करने का लिया संकल्प 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हाईसिक्योरिटी जोन में आने वाले कोतवाली हजरतगंज में तैनात इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को सराहनीय कार्य करने पर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीजीपी ने अधीनस्थों को और मजबूती से काम करने के लिए प्रेरित किया।

राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली किसी आम थानों में नहीं बल्कि हाईसिक्योरिटी जोन में शुमार होती है क्योंकि यहां हर समय लाल नीली बत्तियां सायरन बजाती गुजरतीं हैं। यहां पर तैनात इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने जिस तरह से लगन और मेहनत से काम किया है, इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब उन्हें यूपी पुलिस के मुखिया राजीव कृष्ण ने मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!