August 8, 2026 2:30 am

बैंक ऑफ बड़ौदा घोटाला कांड: बिटिया का हाथ पीला होने से पहले खाते से उड़ गए 17 लाख 

पीड़ित परिवार लगा रहे न्याय की गुहार, बैंक के जिम्मेदार अधिकारी बने मूकदर्शक 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सरोसा गांव निवासी सालिकराम का खाता है। वह पाई-पाई जोड़कर बैंक में गाढ़ी कमाई जमा की, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि जिस मित्र बैंक में रकम जमा कर रहे हैं वह बैंक घोटालेबाज निकल जाएगा।

वह अपनी बिटिया का रिश्ता तय किया और आगामी 19 फरवरी 2026 की तारीख रख दी।

शादी की तारीख तय होने के बाद घर में शादी की तैयारियां शुरू हो गई और सालिकराम ने अपने करीबियों से लेकर रिश्तेदारों तक शादी का कार्ड भी बांटना शुरू कर दिया।

घर से इजाजत मिली कि बैंक से कुछ पैसे निकाल लाओ, क्योंकि जेवरात से लेकर कपड़ों की खरीदारी करनी है।

यह सुनते ही सालिकराम रूपए निकालने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पहुंचे और फार्म भरकर कैशियर के हाथों थमा दिया। कैशियर की अंगुली कंप्यूटर की बटन पर टप-टप ली कि तभी कैशियर ने कहा आप के खाते में सिर्फ 2876 रूपए ही बैलेंस हैं।

यह सुनते ही मानो सालिकराम को सांप सूंघ गया और माथे पर पसीना आ गया। बताया जा रहा है कि सालिकराम के खाते में कुल 17 लाख रुपए जमा थे तो वह रकम कहां चली गई।

खेती-बारी करके जीवन यापन करने वाले किसान सालिकराम को चिंता सताने लगी कि अब वह कहां जाएं और कहा बैंक से रकम नहीं लौटी तो बिटिया का हाथ पीला कैसे करेंगे। सिर्फ सालिकराम ही नहीं इस समय पूरा परिवार सदमे में डूबा हुआ है।

बताते चलें कि पारा थाना क्षेत्र के मोहान रोड पर स्थित डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा में सालिकराम ने खाता खोलवा रखा है। वह खेती-किसानी कर पाई-पाई जोड़कर बैंक में 17 लाख रुपए से अधिक जमा किया था।

वह खुश थे कि ये रकम बिटिया की शादी में खर्च करेंगे, लेकिन बेरहम जालसाजों ने उनकी तमाम खुशियों पर पानी फेर दिया।

बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में तैनात मित्र पर उपभोक्ताओं से लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान सालिकराम ही नहीं और भी कई लोगों के खातों में जमा रूपयों की इंट्री नहीं हुई है। इससे यही लग रहा है कि कहीं न कहीं बैंक के अधिकारी जिम्मेदार हैं। इसे लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा में रकम जमा करने वाले कई उपभोक्ता परेशान हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!