सीतापुर। ग्राम बरातपुर ब्लाक महोली जिला सीतापुर में आज बॉलीबाल प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।टूर्नामेंट का शुभारंभ श्री चक्र पाल सिंह (प्रधान पति) ने फीता काटकर किया।
बॉलीबाल प्रतियोगिता में 8 टीमों ने भाग लिया, जिसमें फाइनल मैच में बरातपुर की टीम ने जीत हासिल की, टीम के कैप्टन अर्पित कुमार, दीपक कुमार, राज गौरव, नीतीश शिवा, नितिन, सुमित कुमार, अनुज कुमार ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम की तैयारी सभी खिलाड़ियों ने एक महीने पहले से कर रखी थी।
यह कार्यक्रम बरातपुर में पहली बार आयोजित हुआ, जैसा कि समस्त ग्राम एवं क्षेत्र वासियों को इस कार्यक्रम की जानकारी काफी दिन पहले से ही थी। सभी बहुत उत्साहित थे। फाइनल जीतनें पर जितने वाली टीम के खिलाड़ी उत्साहित थे, उससे कहीं ज्यादा क्षेत्र वासियों में उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर चौधरी आशीष कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।




