August 8, 2026 2:22 am

ब्राह्मण परिवार लखनऊ ने किया बैठक का आयोजन

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र मलिहाबाद के लखनऊ हरदोई राजमार्ग के किनारे रजवाड़ा लॉन में ब्राह्मण परिवार लखनऊ की एक बैठक भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव और एवं उनकी शोभा यात्रा के आयोजन के लिए आयोजित की गई।

मलिहाबाद के महमूदनगर में स्थित रजवाड़ा लॉन में ब्राह्मण परिवार लखनऊ की तरफ से संगठन के अध्यक्ष डॉ भानु पांडेय के अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा धूम धाम से ईकोगार्डेन से गांधी प्रतिमा हज़रतगंज पर समापन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शोभा यात्रा के स्वरूप, प्रसादी ,समाज के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान ,शहर के दूसरे ब्राह्मण संगठनों को आमंत्रित करना है। नए सदस्य और पदाधिकारी बनाना युवा वर्ग को जोड़ना और सदस्यों को शोभा यात्रा से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी गई। शोभा यात्रा से संबंधित कार्यों के लिए अलग-अलग समिति बनाई गई और उसमें जिम्मेदारियां दी गई। सभी सदस्यों से परिवार सहित और अपने बंधु बांधवों सहित अधिक से अधिक ब्राह्मणों को यात्रा में सम्मिलित करने की अपील की गई।शहर के सभी ब्राह्मण और दूसरे ब्राह्मण संगठनों को भी शोभा यात्रा में सम्मान सहित उपस्थित होने का निवेदन किया गया।

सभी ब्राह्मणों से अपनी एकता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को प्रदर्शित करने के लिए भगवान परशुराम के प्रति श्रद्धा के लिए शोभा यात्रा में अधिक से अधिक मात्रा में उपस्थित होने की अपील की।इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एड.श्याम नारायण मिश्रा,लखनऊ नगर प्रमुख एड.अभिषेक अग्निहोत्री,नगर संयोजक एवं संरक्षक अनय पाठक,मीडिया प्रभारी एवं नगर कार्यकारणी सदस्य अमन द्विवेदी,नगर कार्यकारणी सदस्य निखिल मिश्रा सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!