July 30, 2026 6:48 am

भावी प्रधान प्रत्याशी दिनेश रावत ने गाँव के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को नई बॉलें प्रदान कर बढ़ाया उनका उत्साह 

मलिहाबाद, लखनऊ। विकासखंड मलिहाबाद के ग्राम पंचायत कसमंडी खुर्द के मधवापुर निवासी एवं भावी प्रधान प्रत्याशी दिनेश रावत ने गाँव के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को नई बॉलें प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। उनकी इस पहल से खिलाड़ियों में ऊर्जा व उमंग का नया संचार देखने को मिला।

इस अवसर पर दिनेश रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधनों की जरूरत होती है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और टीम स्पिरिट को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी गाँव के खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि वे बड़े स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकें।

वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने दिनेश रावत के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में खेल को बढ़ावा देने के लिए ऐसी पहल बेहद महत्वपूर्ण है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को खेल से जोड़ने का यह प्रयास प्रशंसनीय है।

दिनेश रावत की इस पहल से कसमंडी खुर्द ग्राम पंचायत में सकारात्मक माहौल बना हुआ है और युवाओं में खेल के प्रति नई जागरूकता देखने को मिल रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!