भिवानी। भीम आर्मी हरियाणा द्वारा चल रही संविधान यात्रा के तृतीय चरण का आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चरण की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों—समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय—के संकल्प के साथ गांव ढाणी रिवासा के अंबेडकर चौपाल से शुरू की गई।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभाओं में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, शिक्षा, समान अधिकार और लोकतंत्र की मजबूती पर अपने विचार रखे। संविधान यात्रा के माध्यम से आमजन को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संदेश प्रभावी रूप से दिया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संविधान ही देश की आत्मा है और इसे कमजोर करने वाली किसी भी ताकत के विरुद्ध संगठित होकर संघर्ष करना समय की आवश्यकता है। तृतीय चरण में भीम आर्मी की संविधान यात्रा की शुरुआत ढाणी रिवासा से शुरू करके गांव रिवासा में संविधान यात्रा पहुंची ग्राम वासियों ने संविधान यात्रा पर फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया ओर उसके बाद यात्रा ढाणी बीरन होते हुए गांव बीरन में भीम आर्मी संविधान यात्रा का भव्य स्वागत किया ओर नेताओ को फूल मालाओं डाल कर समान किया ओर यात्रा में शामिल सभी साथियों को चाय पानी पिला कर ग्राम वासि संविधान यात्रा को अगले गांव तक साथ आकर यात्रा को मजबूत किया ओर जब यात्रा गांव दांग खुर्द में पहुंची ओर दांग कैला में यात्रा में शामिल सभी लोगों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टेचू पर पुष्प अर्पित करके माला डाल कर आशिर्वाद लेकर यात्रा को आगे बढ़ाने का काम किया गांव सांगवान ने भाई अनिल ने यात्रा का स्वागत किया यात्रा में शामिल साथियों को दूध पिलाकर हौसला अफजाई करने का काम किया और अलखपुरा में भीम आर्मी संविधान यात्रा का भारी समर्थन मिला और गांव किरावड के अंबेडकर भवन में भीम आर्मी की संविधान यात्रा के तीसरे चरण की सफलता की हार्दिक शुभकामनाएं दी और चौथे चरण की संविधान यात्रा पर चर्चा की ओर जिन गांवों/क्षेत्रों से यात्रा गुज़री, वहां जनसमर्थन और उत्साह देखने लायक रहा।
इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश महासचिव संतलाल अंबेडकर, वरिष्ठ नेता शेखर रंगा, वरिष्ठ नेता सुधीर सातरोड, सीनियर नेता बहन डॉ सुदेश, गुरु चंद्रेश स्वामी जी, भीम आर्मी जिला प्रभारी राममेहर मुना जी, जिला प्रधान सोनू सरपंच, जिला उप प्रधान कश्मीर भूकल, जिला सचिव सुरेन्द्र चोपड़ा, जिला सचिव संदीप ईशरवाल, सोनू शिमली सचिव, हितेश यादव, गौरव, एडवोकेट पूजा, राहुल , चिरंजीव खानक, डॉ प्रीतम, डॉ अंबेकर क्लब प्रधान किरावड, प्रीतम चोपड़ा, चेतन, अंकित, दीपक, कुलदीप, काकू राकेश, सचिन पहलवान, रवि , ओंबिर पहलवान, अनिल बिरन, प्रधान अनूप, रोहतास, दीपक, जयकुमार चोपड़ा,ओमप्रकाश ढाणी रिवासा और अन्य भीम आर्मी सिपाही संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगी साथियों ने यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीम आर्मी हरियाणा सभी सहभागी साथियों एवं आमजन का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
भीम आर्मी हरियाणा यह संकल्प दोहराती है कि संविधान की रक्षा और सामाजिक समानता की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। आगामी चरणों में भी संविधान यात्रा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।




