लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट क्षेत्र अंतर्गत विगत एक महीने से चल रहे मंदिर चलो अभियान श्री हनुमान चालीसा पाठ के चतुर्थ अनुष्ठान आयोजन के शुभ अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सहभागिता की। चिनहट के श्री रामलीला मैदान पर स्थित राम चबूतरा पर मंदिर चलो अभियान के निमित्त आयोजित श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन विगत चार सप्ताह पहले से मंगलवार से शुरू हुआ था। आयोजन में मंगलवार को शाम 7.00 बजे सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसमें मंदिर चलो अभियान की सराहना और कार्यक्रम के बारे में जानकारी होने पर दूर-दूर से संतों ने भी पधार कर कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। कार्यक्रम आयोजक चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण कुमार राय ने बताया कि यह कार्यक्रम जिसकी शुरुआत उन्होंने 15 लोगों से की थी और आज कई जिलों के संत महंतों का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में पधारे बालेश्वर धाम गोमती तट के महंत बृजेंद्र ऋषि ने बताया की कार्यक्रम के बारे में सनकर हम यहां आ गए।
और कार्यक्रम का प्रचार प्रसार भी हर जगह किया जाएगा वहीं संत विनोद दास ने कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर पहल बताया। वही कार्यक्रम में पधारी संत माता प्रेमा दास ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए चिनहट के सभी लोगों को कार्यक्रम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विजयपुरा बाबूराम दास अशोक स्वरूप श्याम सुंदर दास विशाल गिरी रामाश्रय दास अवधेश दास अरुण स्वरूप दास समेत अन्य कई संतों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद स्नेह लता राय मंडल अध्यक्ष कमल पांडे अनिल सोनी नवीन राय मनीष मिश्रा प्रदीप विश्वकर्मा अमरीश राय नरेंद्र श्रीवास्तव समेत सैकड़ो की संख्या में संत एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।




