August 8, 2026 2:10 am

मड़ियांव: गिरोह का राजफाश, पांच चोर गिरफ्तार 

दो ई-रिक्शा, चोरी की छह बैटरी, चोरी का एक ई-रिक्शा व 1325 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस ने चोरों के गिरोह का राजफाश कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास से दो ई-रिक्शा, चोरी की छह बैटरी व 1325 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव की टीम ने शुक्रवार को ई-रिक्शा और उसकी बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर पांच चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पूछताछ में पांचों आरोपितों ने अपना नाम ठाकुरगंज के बालागंज निवासी सलमान, फैज आलम, वजीरगंज निवासी आरिफ, दुबग्गा निवासी अमान व बालागंज ठाकुरगंज निवासी तालिब बताया।

इन लोगों के पास से चोरी में प्रयुक्त दो ई-रिक्शा, छह बैटरी, एक ई-रिक्शा व 1325 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपितों का एक संगठित गिरोह है जो कालोनियों में घूम-घूमकर सुनसान स्थान पर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी व ई-रिक्शा को चोरी कर अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए सस्ते दामों पर बेचते थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!