August 8, 2026 2:17 am

मड़ियांव: गिरोह का राजफाश, दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मड़ियांव पुलिस वाहन चोरों के गिरोह का खुलासा दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

मड़ियांव क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं का राजफाश करते हुए दो वाहन चोरों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम सेक्टर सी विकासनगर निवासी धीरज कन्नौजिया उर्फ धन्नी व गुडंबा क्षेत्र के डिपो चौराहा निवासी लुकमान बताया।

उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं और क्षेत्र में कई मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार किया है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद हुई है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!