July 29, 2026 1:08 am

मड़ियांव: बंद मकानों में धावा बोलकर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश 

सरगना सहित दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी के गहने, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व 8,800 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेधड़क होकर बंद मकानों का ताला तोड़कर लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह गिरोह का खुलासा कर उत्तरी जोन की क्राइम ब्रांच व मड़ियांव पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस इन्हीं दोनों ने बीते सात दिसंबर 2025 को प्रीति नगर निवासी संतोष गुप्ता और 16 फरवरी 2026 को एक अन्य मकान का ताला तोड़कर चोरी किया था। पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व 8,800 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

डीसीपी उत्तरी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मड़ियांव पुल के नीचे कुछ संदिग्ध लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर इंस्पेक्टर मड़ियांव डीसीपी उत्तरी की क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का दावा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो दिन में रैकी करने के बाद रात होते ही बंद मकानों में धावा बोलकर लोगों की गाढ़ी कमाई बटोर भाग निकलते हैं।

इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम लखीमपुर-खीरी व हाल पता अन्ना मार्केट मड़ियांव निवासी सोनू वर्मा उर्फ बोगा व दूसरे ने मड़ियांव क्षेत्र के अजीज नगर निवासी सुन्दर लाल गुप्ता बताया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपितों ने क्षेत्र में चोरी करने की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

पुलिस को इनके पास से करीब 18 लाख रुपए कीमत के जेवरात, दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 8,800 नकदी बरामद हुई है। डीसीपी उत्तरी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम देने के मामले में सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!