मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में आज शनिवार को लखनऊ हरदोई रोड के किनारे मनखेड़ा के निकट ज्येष्ठ मास के दूसरे शनिवार को मलिहाबाद के मानखेड़ा में पर विधि विधान से हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारा आरंभ हुआ। भंडारे का आयोजन लाखन आर्मी द्वारा द्वारा किया गया। ज्येष्ठ माह के मंगलवार के साथ ही शनिवार को भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
भंडारे में सुबह से लेकर शाम तक हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे की व्यवस्था का संचालन लाखन आर्मी के पुष्पराज चौधरी, सूरज पासी, रवि पासी, ज्ञानेंद्र, आलोक, राजवंशी रोहित पासी, नीरज पासी, द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विमल यादव सहित तमाम समाज सेवी मौजूद रहे




