August 8, 2026 2:22 am

मलिहाबाद क्षेत्र में विभिन्न गांवों में किसान पाठशाला कार्यक्रम का सफल आयोजन 

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद विकासखंड के ग्राम गौदा मुआज्जम नगर, सहलामऊ, फतेहनगर, बख्तियारनगर, कुकुरा एवं बड़ीगढ़ी में कृषि विभाग द्वारा किसान पाठशालाओं का आयोजन किया गया।

ग्राम गौदा मुआज्जम नगर में आयोजित किसान पाठशाला के दौरान “खेती की बात खेत पर” कार्यक्रम के अंतर्गत उप कृषि निदेशक श्री विनय कुमार कौशल द्वारा किसानों को संबोधित किया गया। उन्होंने प्राकृतिक खेती, खेती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा पारंपरिक खेती के साथ-साथ कृषि आधारित अन्य व्यवसायों को अपनाकर आय बढ़ाने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर NSFM (नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन) के जिला सलाहकार श्री सुरेश राजपूत द्वारा त्वरित मक्का कार्यक्रम, रबी फसलों में खरपतवार नियंत्रण, जल प्रबंधन एवं दालहनी फसलों की उन्नत खेती पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मलिहाबाद के सहायक विकास अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में लगभग 100 अन्नदाता किसान भाई एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं, जिन्होंने विषयों में गहरी रुचि दिखाई और अपने प्रश्नों के माध्यम से सहभागिता की।

इस अवसर पर श्री विमल कुमार सिंह (ATM) एवं श्री आशीष कुमार (ADO सहकारिता) सहित कृषि विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!