August 8, 2026 2:25 am

मलिहाबाद ग्राम पंचायत सचिवों ने 200 रुपए साइकिल भत्ते के विरोध में किया प्रदर्शन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों ने 200 रुपए साइकिल भत्ते का विरोध किया।

सभी ग्राम पंचायत सचिवों ने बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि हम लोग सभी गांव में सरकारी योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए केवल साइकिल द्वारा ही भ्रमण करेंगे यह पहला सरकारी योजनाओं के उनकी प्रति प्रतिबंधिता है साथ-साथ 200 रुपए साइकिल भत्ता मिलने के प्रति साइकिल चलाकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया सभी लोगों में बताया कि आज विकासखंड मलिहाबाद के सभागार के प्रसार में एकत्रित होकर मोटरसाइकिल युग में ₹200 साइकिल भत्ता दिए जाने के विरोध में सभी सचिव विकासखंड की साप्ताहिक मीटिंग में साइकिल चलाकर पहुंचे और समस्त सचिवों ने यह निर्णय लिया कि वह अब फील्ड में सरकारी योजनाओं के सुचारू संचालन के केवल साइकिल द्वारा ही भ्रमण करेंगे यह पहला सरकारी योजनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के साथ-साथ साइकिल भत्ता 200 रुपए मिलने के विरोध में दर्शाती है।

इस अवसर पर आशीष कुमार संदीप कश्यप अनुज यादव अमृता निगम पवन कुमार विमल अनिल कुमार तेज कुमार गौतम अनिल कुमार रामकिशन विनोद कुमार यादव संजय गिरी बृजेश वर्मा नीरज कुमार आलोक कुमार वर्मा नासिर हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे ।

उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के निर्देश पर, आज बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को, लखनऊ के विकास खंड मलिहाबाद के समस्त पंचायत सचिवों ने एक सांकेतिक विरोध दर्ज कराया।

सचिवों को मोटरसाइकिल युग में 200 रु साइकिल भत्ता दिए जाने के विरोध में, सभी सचिव विकास खंड की साप्ताहिक मीटिंग में साइकिल चलाकर पहुँचे और प्रतिभाग किया।

समस्त सचिवों ने यह निर्णय लिया है कि वे अब फील्ड में सरकारी योजनाओं के सुचारु संचालन के लिए केवल साइकिल द्वारा ही भ्रमण करेंगे

यह पहल सरकारी योजनाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के साथ-साथ साइकिल भत्ता मिलने के प्रति विरोध भी दर्शाती है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!