August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद: नगर पंचायत अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने पकड़कर पीटा

लाठी-डंडों व असलहों से लैस दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, हमलावर मौके से फरार 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ी संजर खां ईदगाह परिसर में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब, ईदगाह की सफाई करा रहे नगर पंचायत अध्यक्ष एहसान अजीज खां के ऊपर लाठी-डंडों व असलहों से लैस हमलावरों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है हमलावरों ने नगर अध्यक्ष एहसान अजीज खां को घेरकर पीटा और दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियों की बौछार कर दी। सूचना पाकर जब-तक पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और तनाव को देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद क्षेत्र के गढ़ी संजर खां निवासी नगर अध्यक्ष एहसान अजीज खां रविवार को गढ़ी संजर खां ईदगाह में साफ-सफाई करा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान लाठी-डंडों व असलहों से लैस आधा दर्जन से अधिक लोगों ने ईदगाह परिसर में काम करा रहे एहसान अजीज खां को घेर लिया। जबतक वह कुछ समझ पाते कि हमलावरों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग भी की। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी नगर अध्यक्ष एहसान अजीज खां और हमलावरों के बीच मारपीट हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

ईद का माहौल न बिगाड़ दें असलहों से लैस हमलावर

मलिहाबाद क्षेत्र स्थित गढ़ी संजर खां ईदगाह परिसर में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर जिस तरह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई, इससे पुलिस अफसर सकते में आ गए।

हमलावरों के हाथों में असलहा देख अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीर उभर आई है। मामूली कहासुनी के बाद हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया और इस दौरान फायरिंग भी की। फिलहाल पुलिस ने इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!