August 8, 2026 2:26 am

मलिहाबाद भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु मिथिलेश कुमार यादव ने निर्विरोध दाखिल किया नामांकन पत्र

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) मंगलवार को मलिहाबाद भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद हेतु मिथिलेश कुमार यादव ने आज निर्विरोध नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रभावशाली दृश्य देखने को मिला।

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री कृष्णलोधी हिंदू जागरण मंच जिला अध्यक्ष संतोष सिंह–तिलन

भाजपा– रहीमाबाद मंडल अध्यक्ष नेकपाल, मलिहाबाद मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी, वरिष्ठ कार्यकर्ता करुणेश सिंह, सुशील गुप्ता, श्री रामसेवक गुप्ता, रहीमाबाद मंडल उपाध्यक्ष के. एल. दुबे, सियाराम (नर्सरी वाले),निर्मल यादव उमाकांत (गोपेश्वर गौशाला), शिवसरन सिंह सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर, मलिहाबाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्यता प्रदान की।

कार्यक्रम के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता गोपेश्वर गौशाला से पैदल मार्च करते हुए मलिहाबाद ब्लॉक तक पहुँचे। पूरे मार्ग में गूंजते “भारत माता की जय” और “जय जय श्री राम” के नारों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति, उत्साह और ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।

यह निर्विरोध नामांकन केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनसमर्थन, संगठनात्मक एकता और विश्वास का सशक्त प्रमाण बनकर उभरा, जिसने मलिहाबाद की राजनीति में एक सकारात्मक संदेश दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!