August 8, 2026 2:10 am

मलिहाबाद में अभद्र टिप्पणी के विरोध में संगठनों का प्रदर्शन

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में मलिहाबाद में विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (एसीपी) मलिहाबाद को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

 

ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार की टिप्पणी न केवल एक व्यक्ति की मर्यादा पर आघात है, बल्कि यह सभ्य समाज की मर्यादाओं को भी ठेस पहुँचाने वाला कृत्य है। इससे प्रदेश के नागरिकों की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में भारी रोष है।

 

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी अभद्र टिप्पणी करने का साहस न कर सके।

 

इस विरोध प्रदर्शन में सांस्कृतिक गौरव संस्थान, हिंदू जागरण मंच, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, मलिहाबाद व्यापार मंडल और भाजपा रहीमाबाद मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। उपस्थित लोगों में संतोष सिंह तिलन (जिला अध्यक्ष, सांस्कृतिक गौरव संस्थान), मीनू सिंह, मीनू चौहान, रोहित प्रजापति, विनय प्रताप सिंह, अनिल सिंह और अविनाश कुमार यादव सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!