परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप
मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद क्षेत्र में आज सुकवार सुबह एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। ग्राम माधवापुर माजरा कसमंडी खुर्द लल्लन उर्फ लाल पुत्र प्रकाश का शव रेलवे ट्रैक बीच में पड़ा हुआ मिला।
मृतक के परिजनों ने हत्या कर रेलवे ट्रैक के बीच में फेंके जाने का आरोप लगाया है मृतक का भाई सूरज ने शिकायती पत्र में कहा है कि दिनांक 2.5.2025 को एक एक शादी समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम लातीफपूर बता कर गया था, लेकिन जब कई दिन बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो जिसकी जानकारी अपने सभी नात रिश्तेदारी के यहां काफी तलाश किया लेकिन उसका अता-पता नहीं चल सका जिसकी गुमशुदगी माल थाने में दर्ज करने के बाद में पता चला कि तुम्हारे भाई का प्रेम प्रसंग चल रहा है विपक्षी शिवकुमार की बालिका पिंकी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है पुलिस ने दोनों को थाने पर पकड़ लाई इसके बाद पुरानी रंजिश मानते हुए 9. 5.2025 को दिन शुक्रवार को सुबह मलिहाबाद रेलवे ट्रैक के बीच में पढ़ा हुआ मिला जिसकी सूचना परिजनों को गांव में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचा मृतक का शव देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी जिसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करने के लिए लखनऊ भेजा है मृतक के भाई सूरज ने थाने पर तहरीर देकर विपक्षी शिवकुमार व पुत्री पिंकी पर हत्या रेलवे ट्रैक पर फेंक कर चले जाने का आरोप लगाया है मृतक के परिवार में रो-रो का बुरा हाल है।




