लखनऊ। मलिहाबाद विकास खंड के ग्राम साहिल मऊ में सोमवार को किसान पाठशाला का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग किया।
राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी राहुल गुप्ता के द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, सरकारी योजनाओं, फसल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य और आय बढ़ाने की जानकारी देने के साथ साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक किया, जिसमें रबी मौसम की प्रमुख फसलें गेहूं,सरसों और चना पर विशेष जोर दिया।
किसानों को रासायनिक मुक्त खेती की विधियों (जैसे जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, हरी खाद) के बारे में जागरूक करने, मिट्टी का स्वास्थ्य सुधारने और खेती की लागत घटाने की जानकारी दी गई, जिससे किसान टिकाऊ और मुनाफे वाली खेती की ओर बढ़ सकें।
और अंत में किसानों ने अपनी समस्या बताकर उसके समाधान के बारे में जानकारी दी गई । ग्राम प्रधान मो अस्लाम ग्रामीण आदि लोग मौजूद रहे।




