लखनऊ। राजधानी लखनऊ से चलकर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को लेकर निकाली पदयात्रा सोमवार को प्रातः काल नेपाली बाबा आश्रम से सभी भक्त महंत लल्ला बाबा की अगुवाई मे सरयू घाट पहुंच कर स्नान किए। 
लल्ला बाबा ने सभी संतों एवं भक्तों के साथ मिलकर मां सरयू की आरती किया, लखनऊ से पधारे सभी भक्त महा आरती में शामिल हुए।
इस अवसर पर मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ के संरक्षक वरिष्ठ समाजसेवी शैलेंद्र पांडे शैलू, विनोद तिवारी, विनोद यादव बाबा, रघुराज वाटिका धावां देवा रोड के बाबा रघुराज दास अपने गुरु देव गणपति दास साहेब व पूर्व प्रधान भैंरोसिंह यादव अपने साथियों के साथ आरती में शामिल हुए।
आरती के बाद रामलाल के दर्शन के लिए भक्तों का मेला रथ पर पर सवार राम दरबार के साथ भगवान श्री राम के दर्शन को जय श्री राम और छोहरिया मईया की जय के उद्घोष के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं बच्चे बुजुर्ग शामिल होकर राम पथ पर आगे बढ़े ।
इसी बीच सनातन पद यात्रियों का सम्मान और स्वागत करने के लिए अयोध्या नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने फूलमाला और स्मृति चिन्ह देकर महंत लल्ला बाबा को सम्मानित करते हुए सनातन पद यात्रियों पर पुष्प वर्षा किया।
सभी ने हनुमानगढ़ी में पवनसुत हनुमान एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के दर्शन किये।
दर्शन के पश्चात पुनः नेपाली बाबा आश्रम में सभी भक्त एकत्र होकर महंत लल्ला बाबा द्वारा संतों का सम्मान एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ । सभी ने प्रसाद ग्रहण किया । और अपने अपने घर को अपने साथियों के साथ प्रस्थान किये।
और यह संकल्प लिया कि सनातन को अपने जीवन में शामिल करते हुए भगवान राम से प्रेरणा लेकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।




