महिलाएं चीखती रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। किसी बात को लेकर दो महिलाओं को दो हमलावरों ने वकील और पुलिसकर्मियों के सामने जानवरों सलीका व्यवहार कर इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया। महाराजगंज की भरी कचहरी में बेखौफ दबंगों ने दो महिलाओं को लात-घूंसों से पिटाई कर घसीट दिया। वह चीख-पुकार करतीं रहीं और हमलावर लात-घूंसा बरसाते रहे। मौके पर मौजूद वकीलों और पुलिस ने किसी तरह दबंगों के चंगुल से दोनों महिलाओं को बचाया।
यह मामला किसी अन्य देश का नहीं बल्कि यूपी के महाराजगंज जिले का है जहां हमलावरों ने भरी कचहरी में घटना को अंजाम देकर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।





