August 8, 2026 2:12 am

महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिसकर्मी सतर्क 

मिशन शक्ति अभियान के तहत सुरक्षा को लेकर दी अहम जानकारी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजधानी लखनऊ के 54 थानों पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही हैं।

महिला पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क से लेकर स्कूल-कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा को लेकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्क रहने के लिए सजग कर रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्ण के फरमान तथा पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत राजधानी लखनऊ में आए दिन 54 थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मी महिलाओं व लड़कियों को मानो एक प्रशिक्षण की तरह हूनर सिखा रही हैं। महिला पुलिसकर्मी मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बुथ, पिंक स्कूटी, साइबर क्राइम, यूपी कॉप एप सहित अन्य मामलों में जानकारी दी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!