August 8, 2026 2:10 am

माता-पिता फ्रेंडली क्रिकेट मैच में रजत वॉरियर्स बने विजेता

लखनऊ। (संवाददाता) रजत क्रिकेट अकादमी, लखनऊ में Legends Friendly Cricket Match 2026 (Season-1) के अंतर्गत माता-पिता फ्रेंडली क्रिकेट मैच का सफल आयोजन किया गया। रोमांचक और ऊर्जा से भरपूर मुकाबले में टीम रजत वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।

इस मैच में रजत वॉरियर्स और राजत किंग्स दोनों टीमों ने पूरे उत्साह, खेल भावना और बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए मुकाबले को यादगार बना दिया। यह आयोजन माता-पिता के बीच फिटनेस, एकता और खेल भावना को बढ़ावा देने में पूरी तरह सफल रहा।

विजेता टीम रजत वॉरियर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए सराहा गया।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!