August 8, 2026 2:13 am

माता रमाबाई अंबेडकर जयंती समारोह संपन्न

सोमनाथ। डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वाधान में गोरखमढ़ी गांव में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी बेन भजगोतर की अध्यक्षता में माता रमाबाई अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ

जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी बेन भजगोतर ने माता रमाबाई अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने माता रमाबाई अंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता रमाबाई जी का जन्म 1898 में महाराष्ट्र के दापोली के निकट वणंद गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम भीकू धुत्रे और माता का नाम रुक्मणी था। 1906 में उनका विवाह बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के साथ हुआ था। वह स्वयं अभाव में रही लेकिन बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर जी को कभी पढ़ाई या सामाजिक कार्यों में बाधा नहीं आने दी।

कार्यक्रम में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विपुल श्रीमाली ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!