ए अहमद सौदागर लखनऊ। एएनटीएफ यूनिट झांसी ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले पर बड़ी कार्रवाई की है। मथुरा जिले के थाना जमुना पार प्रकरण के मामले में फरार चल रहे कानपुर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित आकाश टॉवर तीन निवासी अभियुक्त अभिषेक शुक्ला के खिलाफ अदालत के आदेश पर मादक पदार्थ गोरखधंधे के जरिए बनाई गई चल-अचल रुपये की संपत्ति को फ्रीज कर दिया। एएनटीएफ यूनिट झांसी की ने यह कार्रवाई की है ।
शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की ओर से प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी गई।
एएनटीएफ यूनिट झांसी के उपनिरीक्षक चंदन पांडेय, हेड कांस्टेबल संजय सिंह व कांस्टेबल प्रदीप कुमार की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिली है।
बताते चलें कि बीते 12 दिसंबर 2025 को फ्रीजिंग आर्डर एएनटीएफ -68-07/2025 के माध्यम से अदालत के सामने प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEM (FOO) एवं एनडीपीएस नई दिल्ली की अदालत से अनुरोध किया तो अदालत ने आठ जनवरी 2026 को कड़ी पैरवी को देखते हुए मादक पदार्थ की कालाबाजारी करने वाले तस्कर अभिषेक शुक्ला की चल-अचल संपत्ति को फ्रीजिंग किए जाने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुर्की का आदेश हासिल किए जाने के बाद अभियुक्त अभिषेक शुक्ला द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया। अभियुक्त अभिषेक शुक्ला द्वारा मादक पदार्थ के जरिए बनाई गई संपत्तियों को चिन्हित कराकर एएनटीएफ यूनिट झांसी ने 75 लाख 65 हजार 405 रूपए की कुल संपत्ति को फ्रीज कर दिया।




