August 8, 2026 2:11 am

माल विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अकबरपुर में पहली बार निकाली गई संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभा यात्रा 

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना माल के अकबरपुर गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का आयोजन संत शिरोमणि रविदास चेतना समिति अध्यक्ष रामदयाल भारती ने किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए नरेंद्र कुमार गौतम युवा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद हेतु के उम्मीदवार ने संत रविदास के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत रविदास का जन्म वाराणसी में माघ पूर्णिमा के दिन हुआ था। उन्होंने पाखंड, आडंबर और सामाजिक कुरीतियों का विरोध करते हुए समानता, मानवता और कर्म की प्रधानता का संदेश दिया।गौतम ने यह भी कहा कि संत रविदास उन शुरुआती संतों में से थे जिन्होंने जातिवाद, भेदभाव और छुआछूत का खुलकर विरोध किया।इस मौके पर डाक्टर उमेश कुमार,भारत,रामासरे,जयराम, रामचंद्र,भगवानदीन,गुरुचरण,अजय चौधरी,गौरव,सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!