छत्तीसगढ़ के रायपुर से तीन करोड़ की लूट कर भाग रहे थे लुटेरे
ए अहमद सौदागर लखनऊ। छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले से तीन करोड़ की लूट कर भाग रहे दो बदमाशों का मिर्जापुर पुलिस का आमना-सामना हो गया और दोनों ओर से गोलियों की बौछार शुरू हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो कुख्यात बदमाश ढेर हो गए। पुलिस को मौके से लूट के सामान और अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में बदमाशों ने तीन करोड़ रुपए की लूट कर भाग निकले और यूपी के मिर्जापुर जिले में छिपकर कहीं भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि इसकी भनक लगते ही यूपी पुलिस सक्रिय हुई और लूटपाट कर भाग रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए घेरेबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों कुख्यात ढेर हो गए। खबर लिखे जाने तक नाम का पता नहीं चल पाया था।




