August 8, 2026 2:25 am

मिर्जापुर: हिंदू लड़कियों को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण कराने वाला जिम संचालक पुलिस मुठभेड़ में घायल

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मिर्जापुर जिले जिम में हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले जिम संचालक को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। वह हिंदू लड़कियों पर धर्मांतरण का दबाव बनाता था। यह एनकाउंटर देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, जिम में लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण करवाने के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी जिम संचालक फरीद को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी। फिलहाल, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

धर्मांतरण मामले के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

बता दें कि मिर्जापुर में पुलिस ने जिम की आड़ में चल रहे अवैध धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो युवतियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर मोहम्मद शेख अली आलम सहित चार आरोपियों (फैजल खान, जहीर और सादाब) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही, घटना में शामिल केजीएन और बी-फिट सहित कुल 5 जिमों को सीज कर दिया गया है।

पीड़ित का था यह आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया कि ट्रेनर ने पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उसके नाम पर लोन भी लिया। उसे जबरन बुर्का पहनाने, नमाज पढ़ने और दरगाह ले जाकर कलमा पढ़वाकर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!