मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद थाना रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम सेरिया माजरा मवई कला में रविवार सुबह रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार के नेतृत्व में सरकार के अनुरूप निर्देशित आदेश में मिशन शक्ति कार्यक्रम क्षेत्र के सभी गांव-गांव में अपनी चौपाल लगाकर लोगों को आत्मनिर्भर महिलाएं एवं छात्र-छात्राओं पुरुषों को सरकार की कानून व्यवस्था के बारे में जागरूक करें।
इसी क्रम में थाना प्रभारी ने मिशन शक्ति के कार्यक्रम के लिए एक गठित टीम तैयार कर उप निरीक्षक अनिल सिंह वर्मा उप निरीक्षक अनुराग मिश्रा उमाशंकर यादव ने बताया कि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान स्वावलंबन योजना बनाई और सरकार की गाइडलाइन जारी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 1930 अगर समान सेवा 101, 112 आपात कालीन सेवा पुलिस 1090 पावर वीमेन लाइन गर्भवती महिलाओं के लिए नवजात शिशुओं के एंबुलेंस सेवा 102, 181, 1098 स्वास्थ्य सेवा के लिए 108 जारी कर रखा अनिल वर्मा ने इस कार्यक्रम में आई हुई महिलाएं लड़कियों छात्र-छात्राओं पुरुषों को कानून की जानकारी देते हुए कहा की यदि आप लोग ठंड का मौसम चल रहा है कभी भी हमारे लोगों की आवश्यकता हो तुरंत हमारे मोबाइल पर संपर्क कर जानकारी दें तत्काल मौके पर किसी भी घटनाएं को रोक लगाई जाएगी यदि आप लोगों को कोई भी परेशानी हो तो स्वयं आने पर आकर अपनी बात बताएं सभी समस्याओं का विस्तार से निदान कराया जाएगा और क्षेत्र में जो घटनाएं दिन पर दिन बढ़ रही है उनको रोकथाम लगाए जाने का प्रयास किया जाएगा जो लोग अपराध करने वाले लोग हैं उनको जेल की जेल भेजा जाएगा। कानून को तोड़ने वाले को जेल के सलाखों में डाला जाएगा ।
इस कार्यक्रम के आयोजन पूर्व प्रधान पति सुरेश चौधरी द्वारा किए जा रहा साहेब लाल रामविलास रघुवीर श्याम लाल धर्म यू रामनाथ उत्तम कुमार राम अवतार मनोज कुमार बहादुर श्यामलाल तूफानी रामप्रताप पुष्कर मलक राज कमलेश शिवराम चंडिका आदि लोग मौजूद रहे ।




